हापुड़, फरवरी 14 -- पबला रोड स्थित दर्शना द स्कूल में खेल महोत्सव फनथॉन 2.0 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्री-प्राइमरी तथा कक्षा प्रथम एवं द्वितीय के नन्हें विद्यार्थियों ने उत्साह और जोश के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बच्चों ने दौड़, कूद, नृत्य तथा अन्य खेल गतिविधियों में अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश सल्होत्रा, रवि अरोड़ा तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या स्वाति तोमर, उप-प्रधानाचार्या सपना छाबड़ा और समन्वयक नूपुर गुप्ता द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय गान के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। कार्यक्रम का संचालन कक्षा छह के विद्यार्थियों वसु, मानवी और यशस्वी ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.