आजमगढ़, दिसम्बर 11 -- अतरौलिया। क्षेत्र के सिकंदरपुर के पास गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे दर्शनाथियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी। दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी। हादसे में पिकअप पर सवार महिला, पुरुष, बच्चों सहित 27 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया। घायलों को अतरौलिया स्थित सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें छह की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। देवरिया जनपद के रूद्रपुर थाना क्षेत्र के छितई बाजार निवासी 27 लोग गोविंद साहब मेला में दर्शन पूजन के लिए बुधवार की शाम को गए थे। दर्शनार्थियों में छह बच्चे भी शामिल रहे। गुरुवार की सुबह गोविंद साहब सरोवर में स्नान करने के बाद दर्शन पूजन किये। इसके बाद पिकअप पर सवार होकर सभी घर के लिए निकले। अतरौलिया थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर के पास पहुंचे थे...