पीलीभीत, फरवरी 16 -- पीलीभीत। भारत पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज क्रिकेट मैच का मुकाबला देखने के लिए दर्शकों की नजरें टीवी सेट पर चिपकी रही। कोई मोबाइल पर तो कोई सीधे टीवी सेट पर नजरें गड़ाए रहा। हमेशा चिरप्रतिद्धंदी माने जाने वाले पाकिस्तान को लेकर भारतीय टीम के प्रशंसकों में उत्साह रहा। पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम के खिलाड़ियों के हर शॉट पर समर्थक बल्लियों उछलते रहे। पल पल हर बॉल पर समर्थक मैच का अपडेट लेते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...