फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 24 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। लोहिया अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भीड़ रही। पर्चाकाउंटर से लेकर डॉक्टर कक्ष तक लंबी लाइन ली रही। आर्थो सर्जन दिव्यांग बोर्ड गए हुए थे इसके चलते हड्डी रोगियों को इलाज नही मिला वह दर्द से कराहते हुये घर लौट गए। ओपीडी के लिए 735 रोगियों ने पर्चे बनवाये। मौसमी बीमारी के सबसे ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंचे। धक्का मुक्की भी मरीजोंं में दिखाने को लेकर हुयी। सबसे ज्यादा भीड़ पर्चा काउँंटर पर रही। सुबह 9 बजे के बाद अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गयी। आर्थो सर्जन को दिखाने के लिए मरीजो ंने पचे बनवाये और इंतजार किया। जब वह दस बजे तक नही बैठे तो ऐसे में मरीज इलाज के लिए छटपटाते हुए नजर आये। बाद में जानकारी दी गयी कि डॉक्टर नही बैठेंेगे वह दिव्यंाग बोर्ड गए हुए हैं। इस पर मरीज ...