बिहारशरीफ, फरवरी 2 -- हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में फिर सामने आयी लापरवाही परिजन ने आवेदन देकर दोषियों पर की कार्रवाई की मांग हिलसा, निज प्रतिनिधि। अनुमंडलीय अस्पताल में तीन दिन पहले बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद महिला की मौत का मामला अभी थमा भी नहीं कि लापरवाही की एक और घटना सामने आ गयी है। मरीज दर्द से कराहती रही। परिजन डॉक्टर व कर्मियों से इलाज करने की गुहार लगाते रहे। डॉक्टर ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उनकी ड्यूटी खत्म हो गयी। करीब एक घंटे तक महिला उसी हालत में रही। परिजन ने आवेदन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। बलभद्रसराय गांव की निशु कुमारी का 31 जनवरी को ऑपरेशन के बाद प्रसव कराया गया था। रविवार की रात मरीज अचानक असहनीय दर्द से कराहने लगी। परिजन डॉक्टर व कर्मियों से उसे देखने की गुहार लगाते रहे। वहीं, कर्मी आराम फरमाते रहें। करीब ...