चंदौली, दिसम्बर 26 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बटौवा गांव की रहने वाली 17 वर्षीय अवंतिका की तबीयत खराब होने पर बीते गुरुवार की देर रात परिजन एंबुलेंस सेवा के लिए कई बार फोन किये, लेकिन एंबुलेंस सुविधा नहीं मिलने पर दर्द से करा रही किशोरी को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उपचार किया। आरोप है कि बुकिंग के बाद भी समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने से किशोरी को अनावश्यक पीड़ा झेलना पड़ी थी। अस्पताल में पीड़िता किशोरी के परिजनों से एंबुलेंस कर्मियों ने बताया कि रात्रि में ठंड के वजह से मौके पर नहीं पहुंचे। वही परिजनों पर बुकिंग निरस्त कराने का दबाव बनाया जा रहा था। भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानदास अग्रहरि ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आपात स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था से लोगों को काफ...