बांका, दिसम्बर 5 -- चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि चान्दन थाना क्षेत्र स्थित दर्दमारा मद्य निषेध चेकपोस्ट पर गुरुवार को चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान मद्य निषेध विभाग की टीम ने एक यात्री बस से 60 लीटर विदेशी शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार चेकपोस्ट प्रभारी रौशन कुमार एवं सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान देवघर की ओर से आ रही एक यात्री बस के यात्रियों की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में एक युवक के बैग से 60 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मद्य निषेध टीम ने मौके पर ही युवक को हिरासत में ले लिया और उसे उत्पाद अधीक्षक कार्यालय में प्रस्तुत कर दिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मुंगेर निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक रविंद्र कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.