बांका, जून 8 -- चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि उत्पाद अधीक्षक बांका रविन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर चान्दन थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्दमारा उत्पाद चेकपोस्ट पर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान छह शराबियों को नशा सेवन करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। चेकपोस्ट प्रभारी अरविन्द कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी झारखंड के देवघर से शराब पीकर बिहार में प्रवेश कर रहे थे। जांच के दौरान ब्रेथ एनलाइजर से पुष्टि होने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई। उत्पाद विभाग की इस सख्ती से शराब तस्करों और शराबियों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने आगे भी कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.