लातेहार, जनवरी 31 -- चंदवा प्रतिनिधि। चंदवा मैकलुस्कीगंज मार्ग पर गुरीटांड़ रेलवे ब्रिज के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना में सज्जाद अंसारी, पिता जहुर अंसारी (तिलैयाटांड़, चंदवा) का पैर बुरी तरह कुचल गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सज्जाद अपनी बाइक से मैकलुस्कीगंज से लौट रहा था। इसी दौरान गुरी टांड रेलवे ओवर ब्रिज के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ़्तार से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सज्जाद सड़क पर गिर पड़ा और उनका बायां पैर बुरी तरह कुचल चुका था। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को टेंपो के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया। जहां प्रभारी डॉ. नीलिमा कुमारी ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज हेतु रिम्स रेफर कर दिया। घटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.