भागलपुर, सितम्बर 17 -- राष्ट्रीय कवि संगम भागलपुर जिला शाखा इकाई बिहार के बैनर तले लघु प्रांतीय कवि सम्मेलन का आयोजन डीएवी पब्लिक स्कूल हरिनगर में किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त रूप से आयोजन यूको बैंक शाखा अकबरनगर व डीएवी पब्लिक स्कूल हरिनगर ने किया। उद्घाटन शाखा प्रबंधक आकाश कुमार, स्कूल के प्राचार्य बाल किशोर सिंह एवं अध्यक्ष अजीत कुमार शांत द्वारा किया गया। सम्मेलन में बांका, मुंगेर, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर सहित विभिन्न जिलों के नामचीन कवियों ने शिरकत की। अपने सुशब्दों और सुमधुर कविताओं से कविगणों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में कविरत्न महेंद्र निशाकर, डॉ. श्यामसुंदर अर्प, उषा किरण साहा, विनय कुमार कबिरा और सुरेश सूर्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.