हजारीबाग, फरवरी 18 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले के वार्ड नंबर 12 हेसला में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल के बैनर तले बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता युवा राजद जिलाध्यक्ष अकबर खान ने की। इस दौरान अकबर खान ने कहा कि इन दिनों राजद का सदस्यता अभियान चल रहा है। जिले में युवाओं को राजद से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा राजद जिला में सबसे अधिक लोगों को सदस्य बनाएगी। बैठक में दर्जनों युवाओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। सभी युवाओं को अकबर खान ने माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में मुख्य रूप से वार्ड नंबर 12 के तबरेज अहमद, बंसी ठाकुर, महेश प्रजापति, अरमान खान, अहमद खान, रईस खान, किशोर साहू, मो शाहिद रजा, रेहान खान सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.