जौनपुर, जनवरी 9 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रेलवे फीडर की 33 केवी ओवरहेड लाइन को अंडरग्राउंड करने के काम के चलते जंघई और आसपास के दर्जनों गांवों में गुरुवार को लगभग सात घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही। सुबह करीब 10 बजे रेलवे लाइन के ऊपर से गुजर रहे तारों को हटाकर उन्हें जमीन के नीचे केबल से जोड़ा गया। विद्युत उपकेंद्र जंघई और गोपालपुर क्षेत्र के कई गांवों में बिजली सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक बंद रही। आपूर्ति बाधित होने से रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ। ग्वालियर से वाराणसी जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस को तीन घंटे और लोकमान्य तिलक टर्मिनल से गोरखपुर जाने वाली गोदान एक्सप्रेस को चार घंटे देरी से जंघई स्टेशन पहुंची। जंघई रेलवे स्टेशन के एसएस कोमल सिंह ने बताया कि पुराने जर्जर तार को अब पटरी के नीचे केबल डालकर बदल दिया गया है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.