धनबाद, जून 13 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल की सर्जिकल आईसीयू में भर्ती सड़क दुर्घटना के शिकार विनोद कुमार साव को बुधवार की रात डॉक्टरों ने रिम्स रेफर किया। उनके परिजन सुबह पांच बजे से निशुल्क एंबुलेंस के लिए 108 पर कॉल करने लगे। दर्जनों कॉल के बावजूद मरीज को सात घंटे इंतजार करना पड़ा। दोपहर लगभग 12 बजे एंबुलेंस आई। गंभीर रूप से घायल विनोद तब रिम्स रांची के लिए रवाना हुए। इस मामले को लेकर परिजनों ने काफी नाराजगी जताई है जबकि इस एंबुलेंस को 20 मिनट में आ जाना था। बता दें कि दो जून को बेकारबांध के पास हुई सड़क दुर्घटना में मनईटांड़ निवासी विनोद कुमार साव (51 वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उनके दोनों हाथ, एक पैर की दोनों हड्डी, दूसरे पैर की एक हड्डी और कमर की हड्डी टूट गई थी। गंभीर स्थित में उन्हें धनबाद मेडिकल कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.