सहारनपुर, जनवरी 9 -- क्षेत्र के गांव अकबरपुर खजूरी के जंगल में गुरुवार रात चोरों ने दर्जनों किसानों के नलकूपों को निशाना बनाते हुए केबिल, स्टार्टर, कटआउट सहित हजारों रुपये कीमत के विद्युत उपकरण चोरी कर लिए। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पीड़ित किसानों में चंद्रपाल, राजकुमार, वीरेंद्र, संदीप, चंचल, संजय, अशोक, अरुण, अंकित, सोनू, मनीष, सागर और शिव कुमार शामिल हैं। किसानों का कहना है कि गुरुवार की शाम खेतों में काम करने के बाद वे नलकूपों पर ताला लगाकर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी होने की जानकारी मिली। पीड़ित किसानों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अमित नागर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात चोरों के विरुद्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.