सीवान, फरवरी 19 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। दरौली थाना क्षेत्र के अगसड़ा गांव के समीप मंगलवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में एक बुजूर्ग महिला की मौत हो गयी। मृत महिला स्थानीय निवासी स्व. शिव प्रसाद तिवारी की पत्नी भागमती कुंअर है। इस घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि शाम को घर से निकली थीं और सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने इन्हें धक्का मार दिया। इस घटना में भागमती को गंभीर चोट आयी और सड़क पर गिर गयीं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को शव सौंप दिया। इस घटना के बाद परिजन पर दुखों का पहा...