सीवान, जनवरी 7 -- दरौली/गुठनी, एक संवाददाता। दरौली थाना क्षेत्र के अगसड़ा गांव के समीप सोमवार की देर शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से 22 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामपुर गांव निवासी शिवशंकर यादव का पुत्र राहुल यादव(22) वर्ष निजी ट्रैक्टर पर ड्राइवर का काम करता था। सोमवार की शाम वो कृषि कार्य करने के बाद वापस घर लौट रहा था। तभी गांव के पास ट्रैक्टर घुमाने के दौरान ट्रैक्टर पलट गया। ग्रामीणों की माने तो ट्रैक्टर ट्राली पलटने की आवाज सुनकर दर्जनो ग्रामीण मौके पर पहुंच कर ड्राइवर को निकालने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक घण्टे मेहनत के बाद जाकर ट्रैक्टर चालक को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों और परिजनों उसको लेकर अस्पताल गए। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिय...