सीवान, जनवरी 16 -- दरौली, एक संवाददाता। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर दरौली सरयू नदी के तट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। एक लाख श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई और दान-पुण्य किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। हर-हर गंगे और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। दूर-दराज के इलाकों से आए श्रद्धालुओं ने भी इस पावन पर्व पर स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। घाटों पर पुलिस बल की तैनाती रही। वहीं सफाई और यातायात की समुचित व्यवस्था की गई थी। प्रशासनिक सतर्कता के कारण पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। वहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.