सीवान, दिसम्बर 8 -- दरौली, एक संवाददाता। दरौली बाज़ार इन दिनों गंभीर अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा है। मुख्य मार्ग और गलियों में लगातार बढ़ते अवैध ठेले, दुकानों के आगे बढ़ाए गए शेड और सड़क पर फैले सामान के कारण पैदल यात्रियों और वाहन चालकों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन की उदासीनता के चलते स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। मुख्य सड़क पर वाहनों का जाम, फुटपाथ गायब दरौली बाज़ार की मुख्य सड़क बाजार के सबसे व्यस्त हिस्सों में से एक है। लेकिन अवैध कब्जों के कारण सड़क का अधिकांश हिस्सा दुकानदारों और फुटपाती दुकानदारों से सड़क महज आठ फीट की हो जाती है। जिससे पैदल यात्रियों को भीड़ और वाहनों के बीच से गुजरना पड़ रहा है। अक्सर सड़क पर जाम लग जाता है, जो कई-कई मिनटों तक समाप्त नहीं होता। निवासियों का...