सीवान, दिसम्बर 13 -- गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के दोन पंचायत स्थित द्रोणाचार्य स्टेडियम के पास स्थित शहीद प्रदीप कुमार यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। जिसमें प्रदीप कुमार यादव की प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ाकर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। शहीद प्रदीप के द्वारा राष्ट्रहित में किए गए बलिदान की चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रहित में शहादत से बड़ा कोई कार्य नहीं है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष अविनाश कुमार झा ने कहा कि प्रदीप कुमार यादव ने सेना में नौकरी के दौरान देश की हिफाजत में अपना प्राण न्योछावर किया है। वार्ड सदस्य अली अहमद ने कहा कि मां भारती के सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों की वजह से देश के सीमाएं एवं यहां के लोग सुरक्षित है। शहीद प्रदीप कुमार यादव के घर से लेक...