सीवान, अगस्त 17 -- दरौंदा, सीवान। प्रखंड क्षेत्र के बगौरा बाजार से घर लौट रहे युवक से गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने नगद 30 हजार रुपये, 50 पीस सीम, एक मंथरा फिंगर प्रिंट डिवाइस व बाइक लूट ली। महाराजगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी बालदेव प्रसाद के पुत्र राजन कुमार (25 वर्ष ) ने बताया कि वह बगौरा बाजार से भीआई कंपनी का सिम बेचकर घर लौट रहा था। इसी दौरान दरौंदा व लीला साह पोखरा के बीच एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने घेर लिया। रुकते ही हथियार के बल पर बैग छीन लिया। बैग में 30 हजार रुपये नकद, सीम व फिंगर प्रिंट डिवाइस था। बदमाश उसकी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक भी लेकर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.