सीवान, अगस्त 12 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी दरौंदा के परिसर में सोमवार को चेतना सत्र के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद बदमाश पश्चिमी गेट से भाग गए। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। बीआरसी परिसर में एक ही कैम्पस के अंदर उच्च माध्यमिक विद्यालय दरौंदा, माध्यमिक स्कूल दरौंदा भी संचालित है। फायरिंग के मामले में उच्च माध्यमिक विद्यालय की हेडमास्टर दीप्ति कुमारी व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिचरण यादव ने घटना की लिखित सूचना दरौंदा थाने को दी है। घटना के संबंध में बताया गया है कि सोमवार को करीब 9.50 बजे उच्च माध्यमिक व मध्य विद्यालय के बच्चों का चेतना सत्र चल रहा था। इसी दौरान बीआरसी की दक्षिणी चाहरदीवारी के समीप पूरब के गेट से गमछा से चेहरा ढंके हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.