सीवान, अक्टूबर 31 -- दरौंदा, एक संवाददाता। सीवान जिले के दरौंदा थाने में पदस्थापित एएसआई अनिरुद्ध कुमार की बुधवार की रात दरौंदा-महाराजगंज मुख्य सड़क के सिरसांव नवका टोला से सटे अरहर के खेत मे गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसकी करीब 46 वर्ष थी। मृतक मधुबनी जिले राजपार थाने कुंनवार गांव निवासी अनंत पासवान के लड़के अनिरुद्ध कुमार हैं। घटना के सम्बंध में बताया गया है कि गुरुवार की सुबह स्थानीय लोग जब शौच के लिए खेतों में जा रहे थे, तब अरहर के खेत मे शव देखा गया। देखते ही देखते खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे दरौंदा पुलिस को दी। शव मिलने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचते ही शव को पहचान लिया। हत्या निर्मम तरीके से गला रेतकर की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.