सीवान, दिसम्बर 25 -- दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पीपरा गांव में मंगलवार की रात चोरी की वारदात को अंजाम देने आए चोरों में से एक को घरवालों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। पकड़े गए चोर को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पीपरा गांव निवासी छठू यादव ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि मंगलवार की रात तीन-चार की संख्या में चोर उनके घर में घुस आए। चोर घर में रखे पेटी-बक्से को तोड़ने लगे। इसी दौरान आवाज सुनकर घर के सदस्य जाग गए। खुद को घिरता देख चोर भागने लगे। भागते समय ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ लिया, जबकि अन्य चोर घर में रखे पोस्ट ऑफिस की आरडी कलेक्शन के करीब 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पकड़े गए चोर की पहचान पीपरा गांव निवासी प्रशांत कुमार...