मिर्जापुर, अप्रैल 5 -- विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी मंदिर में दरोगा व पुलिसकर्मी से मारपीट के मामले में पुरोहित के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित एएसआई रामाश्रय राम ने तहरीर देकर बताया कि वह मय हमराही संग गेट नंबर 2 विकास द्वारा पर ड्यूटी पर तैनात थे। तभी पुरोहित नमन मिश्रा गेट नंबर 2 विकास द्वार पर लगभग 20 लोगों को दर्शन करने के लिए जबरन ले जाने लगे। पुलिस कर्मियों ने मना किया तो मारपीट और गाली गलौज करने लगे। स्थानीय लोगों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। पीड़ित एएसआई रामाश्रय राम की तहरीर पर पुलिस ने पुरोहित नमन मिश्रा के खिलाफ मारपीट गाली गलौज समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा जा रही है। जांच के बाद आगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.