रुड़की, जुलाई 4 -- रुड़की के माधोपुर गांव में वसीम की मौत मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हरिद्वार की अदालत ने गोवंश संरक्षण स्क्वायड के प्रभारी समेत छह के विरुद्ध हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।क्या था मामला? गोवंश संरक्षण स्क्वायड के प्रभारी शरद सिंह को पिछले साल 25 अगस्त को सूचना मिली थी कि एक युवक गोकशी के बाद स्कूटर पर प्रतिबंधित मांस ले जा रहा है। इस पर उन्होंने कांस्टेबल सुनील सैनी, प्रवीण सैनी और तीन अन्य लोगों के साथ गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव में छापा मारा था। बताया गया था कि इस दौरान पुलिस को आता देख वसीम निवासी सोहलपुर गाडा स्कूटर छोड़कर तालाब में कूद गया था। अगले दिन उसका शव तालाब में मिला था।शख्स को मारकर तालाब में फेंकने का आरोप उसके परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.