उन्नाव, जून 21 -- बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अढ़ोली में महिलाओं ने दरोगा पर अभद्रता के आरोप की जांच एसपी ने सीओ को सौंपी है। अढ़ोली निवासी नवीन चंद्र द्वारा 18 जून को एसपी को पत्र देकर हल्का दरोगा सूरज यादव के ऊपर 13 जून को गांव के छेदीलाल यादव, सुरेंद्र यादव, रंजीत यादव के साथ घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता कर जाति सूचक शब्दो के साथ अपमानित करने का आरोप लगाया था। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में बताया कि सूरज यादव द्वारा महिलाओं को घर के अंदर घुसकर घसीटा गया और जातिसूचक शब्दो से अपमानित किया। गंभीर आरोपों की संज्ञान में लेते एसपी ने सीओ ऋषिकांत शुक्ला को सौंपी है। सीओ ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.