लखीमपुरखीरी, जून 18 -- मैगलगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने दरोगा पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का मायके के लोगों से लेनदेन का विवाद है। जिसके सिलसिले में उसे थाने पर बुलाया गया था। महिला का आरोप है कि दरोगा उनसे पैसों की मांग भी कर रहा था। मैगलगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली आरती गौतम पत्नी रोहित लाल ने बताया कि उसका मायके वालों से कुछ पढ़ाई के डॉक्यूमेंट और पैसों के लेनदेन का विवाद है। महिला ने एक ऑनलाइन प्रार्थना पत्र डाला था। इस पर मैगलगंज थाने के दरोगा विनोद सिंह ने उसे थाने बुलाया। महिला का आरोप है कि दरोगा ने उसके डॉक्यूमेंट दिलवा दिए और साइन करवा लिया। उसने जब पैसे दिलवाने की बात की तो उसे पैसे मांगे गए। महिला ने मना किया तो उससे अभद्रता की गई। महिला का आरोप है कि उसको मारपीट कर थाने से भगा दिया गया। इसकी शिकायत उसने ...