गंगापार, दिसम्बर 11 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। घूरपुर थाना क्षेत्र की सेमरा कल्वना निवासी सुनीता देवी पत्नी सतीश कुमार गुप्ता ने घूरपुर पुलिस के एक दरोगा पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। महिला का आरोप है कि पुलिस के एक दलाल द्वारा रंगदारी मांगी गई। इनकार पर बुधवार को थाने का एक दरोगा और चार सिपाही आकर उसके 30 वर्षीय बेटे अरुण कुमार को जबरन घर से उठा ले गए, जबकि उसका कोई कसूर नहीं था। सुनीता के अनुसार पुलिस द्वारा उठाकर ले जाए गए उसके बेटे का कोई पता नहीं है। ना तो उसे घूरपुर थाने में रखा गया है और ना ही घूरपुर पुलिस उसके बारे में कोई जानकारी दे रही है। गुरुवार को सुनीता ने पुलिस कमिश्नर को पत्र देकर बेटे की वापसी और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.