बदायूं, अप्रैल 8 -- बदायूं,संवाददाता। थाना व कस्बा अलापुर के नेशनल इंटर कॉलेज के प्रबंधक नितिन कुमार सारस्वत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके कॉलेज में तीन बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। जिसे लेकर उनके द्वारा पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि छह अप्रैल को कॉलेज से बैटरी चोरी करने वाले आरोपी को पकड़कर उन्होंने पुलिस को सौंपा था। पुलिस आरोपी को शाम तक थाने पर बिठाए रही,इसके बाद दरोगा ने आर्थिक सांठगांठ कर उसे थाने से छोड़ दिया। जब उन्होंने आरोपी को थाने से छोड़ने का विरोध जताया तो दरोगा ने कहा कि आरोपी नशेड़ी था, अगर उसे कुछ हो जाता तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता। इस पर प्रबंधक ने दरोगा पर आर्थिक सांठगांठ का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की है। इस संबंध में सीओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.