बुलंदशहर, जून 7 -- यूपी के बुलंदशहर में दुकानदार पर थप्पड़ों की बरसात करना एक दरोगा को भारी पड़ गया। थप्पड़ मार रहे दरोगा की सीसीटीवी जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो अफसर ऐक्शन में आए। शनिवार को एसएसपी ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। वीडियो में दरोगा साफ तौर पर दुकानदार को थप्पड़ मारने नजर आ रहा है। दरोगा दुकानदार के बाल भी नोच रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायररल वीडियो स्याना के नया छत्ता स्थित एक कन्फैक्शनरी की दुकान का बताया जा रहा है। वीडियो में दरोगा सादे कपड़ों में अन्य पुलिसकर्मियों के साथ कन्फैक्शनरी की दुकान पर पहुंचकर दुकानदार को कई थप्पड़ मारते दिख रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा दरोगा स्याना कोतवाली में कस्बा इंचार्च के पद पर तैनात है। सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि दुकान देर रात करीब 10 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.