हरदोई, दिसम्बर 2 -- शाहाबाद। शाहाबाद थाने पर तैनात दरोगा महाबल सिह को एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एएसपी आलोक नारायण राज की जांच रिपोर्ट के बाद की गई। आलोक नरायण राज ने बताया कि दरोगा महाबल सिह पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने और अपने कर्तव्य के प्रति उदासीन थे। एसपी अशोक कुमार मीणा ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निलंबन का आदेश जारी किया। एसपी का कहना है कि पुलिस विभाग में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...