मेरठ, अक्टूबर 10 -- नगर पंचायत दौराला के वार्ड 12 निवासी एक महिला को दरोगा पति के सर्विस पिस्टल से गोली लग गई। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। महिला के मायके से परिजन उसकी पहली करवाचौथ की कोथली लेकर ससुराल आए थे और घर में दावत चल रही थी। परिजनों ने महिला को मोदीपुरम के अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल और दौराला पुलिस ने जानकारी ली। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया दौराला निवासी रोबिन 2023 बैच का दरोगा है और आगरा के खेरा राठौर थाने पर तैनात है। उसकी एक साल पूर्व शादी हुई थी। शादी के बाद पहली करवाचौथ पर वह छुट्टी लेकर घर आया था। उसका ससुर मुकेश पत्नी आभा देवी, छोटी बेटी चारुका के साथ दीपिका की कोथली लेकर गुरुवार को दौराला आया था। वह ससुरालियों के साथ कमरे में बैठकर खाना खा रहा था और उसकी सर्विस पिस्टल ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.