देवरिया, फरवरी 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। बस्ती के परशुरामपुर थाने में तैनात दरोगा अजय कुमार गौड़ की हत्या के बाद शनिवार की शाम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय, जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन एवं अन्य कांग्रेसियों के साथ देवरिया नगर पालिका परिषद के सोमनाथ वार्ड के मूड़ाडीह में पहुंचे। उनके पहुंचते परिजनों के करुण-क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। प्रदेश अध्यक्ष ने मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दरोगा की मौत की न्यायिक जांच की मांग की। मृतक दरोगा के भाई एडीएम अरुण कुमार और पत्नी रंजीता समेत अन्य परिजनों ने दरोगा की हत्या को गहरी साज़िश बताया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि इस घटना की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों को सजा दिलाने को वह सरकार से मांग करेंगे। वहां से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.