वाराणसी, जून 20 -- वाराणसी/ मथुरा, हिन्दुस्तान टीम। दरोगा के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों से ठगी करने के आरोपी मुनफेद को मथुरा पुलिस वाराणसी से गुरुवार सुबह तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर साथ ले गई। मथुरा कोतवाली पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर देवसेरस स्थित उसके घर से ठगी के 20 लाख रुपये बरामद किए गए। इससे पूर्व पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार कर पानीपत की महिला से ठगे सोने के 19 सिक्के और 13.95 लाख रुपये बरामद कर जेल भिजवाया था। आरोपी मुनफेद पुलिसकर्मियों की सोशल मीडिया के प्लेटफार्मों फर्जी आईडी बनाकर पुलिस अफसरों की तस्वीरें लगाकर लोगों को झांसा देता। उसने वाराणसी के कैंट थाने में तैनात दरोगा दीपक रानावत के नाम से भी फर्जी आईडी बनाकर ठगी की थी। बताते चलें मॉडल टाउन, विराट नगर, पानीपत, हरियाणा निवासी महिला अदिता शर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.