आगरा, फरवरी 15 -- ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-दो (एत्मादुद्दौला) में चोरों ने दरोगा के किराए के घर को ही निशाना बना डाला। नकाबपोशों बदमाश ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देते हुए करीब 40 लाख रुपये की चोरी कर ली। गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक आरोपित कैद हो गया। एत्मादुद्दौला पुलिस ने दरोगा रॉबिन सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जल्द खुलासे का दावा किया है। थाना छत्ता की डिवीजन चौकी इंचार्ज दरोगा रॉबिन सिंह पिछले छह माह से बरहन के बुर्ज अतिवल निवासी राजेश त्यागी के ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस दो स्थित मकान की दूसरी मंजिल पर किराए पर रह रहे हैं। घटना के समय वह ड्यूटी पर थे, जबकि उनकी पत्नी प्रसव के बाद मायके में हैं। रविवार तड़के करीब 2:50 बजे बदमाश ने सरिये से मुख्य गेट का ताला तोड़ा। अंदर घुसते ही सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए। आरोप है कि मका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.