फिरोजाबाद, फरवरी 8 -- फिरोजाबाद। न्यायालय ने उपनिरीक्षक की 15 साल पहले गोली मार हत्या कर सरकारी रिवॉल्वर व मोटरसाइकिल लूटने के तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। हत्या के प्रयास के दो अभियुक्तों को 7-7 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। उन पर अर्थ दंड लगाया। अर्थ दंड न देने पर उन्हें अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। थाना रसूलपुर में तैनात उप निरीक्षक राजवीर सिंह की 2 अगस्त 2010 को थाना नगला खंगर के कोठरे की ठार बम्बा की पटरी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर उप निरीक्षक की सरकारी रिवाल्वर 38 बोर तथा मोटर साइकिल लूट कर ले गए। पता चलते ही उपनिरीक्षक का पुत्र आशीष कुमार परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। उपनिरीक्षक को उपचार को अस्पताल लेकर आया। चिकित्सक ने उपनिरीक्षक को मृत घोषित कर दिया था। बेटे ने पिता की हत्या व लूट की थाने में रिपोर्ट दर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.