कौशाम्बी, फरवरी 14 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के कोसम इनाम गांव में दबंगों ने एसआई व सिपाही की मौजूदगी में किसान का पिलर ढहा दिया। इतना ही नहीं विरोध करने पर औरतों को भी मारापीटा। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस पर दबंगों से साठगांठ का आरोप लगाया है। कोसम इनाम निवासी नानबाबू पुत्र शारदा पाल ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी गांव में भूमिधरी भूमि है। इस भूमि पर उसके भाई सूरजपाल व प्रभू पाल बराबर के हिस्सेदार हैं। नानबाबू ने बताया कि उसकी भूमि पर गांव के ही दबंग कब्जा करना चाहते हैं। वह अपनी भूमि पर निर्माण करा रहा था, जिसे दबंगई के बल पर रोक दिया गया। एसडीएम से शिकायत की तो जांच हुई। जांच में उसके पक्ष में रिपोर्ट लगी। इसके बाद उसने पिलर ढलवाया और दीवार बनवाना शुरू किया। गुरुवार को विपक्षी एसआई व सिपाही के साथ पहुंचे। पूछताछ के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.