बस्ती, फरवरी 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। परसरामपुर थाने के एसएसआई अजय कुमार गौड़ की मौत के घटनाक्रम से पर्दा उठाने के लिए पुलिस फरार चल रहे शातिर बाइक चोर की तलाश में जुटी हुई है। फरार चोर का सुराग लगाने के लिए बस्ती के साथ ही पुलिस टीमें अब लखनऊ, गोरखपुर और अयोध्या में भी पुलिस टीमें सक्रिय हो गई हैं। पुलिस की मानें तो चोर तक पहुंचने के साथ ही दरोगा की मौत की बिखरी कड़ियां काफी हद तक जुड़ जाएंगी। साथ ही जांच के लिए लैब भेजे गए विसरा की रिपोर्ट का भी पुलिस को इंतजार है। पुलिस अमहट पर बरामद हुई दरोगा की बाइक की डिक्की से ही दोनों फोन बरामद कर चुकी है। लेकिन बाइक को यहां तक लाने वाले व्यक्ति की पहचान के बाद भी उसकी तलाश अब तक पूरी नहीं हो सकी है। अब तक की पुलिस जांच में घटनाक्रम से जुड़े कई तथ्य सामने आ चुके हैं। दरोगा का शव सरयू नदी में बर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.