हरदोई, जून 30 -- हरदोई ,संवाददाता। हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह छह बजे बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। आरोपित को हिरासत में लेकर पुलिस घटना स्थल पर जा रही थी। इसी बीच आरोपित रास्ते में दरोगा की पिस्टल छीनकर भागा। इसके बाद पुलिस पर फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस ने आरोपित को जवाबी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। पचदेवरा थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बालिका घर में खेलते समय अचानक गुम हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को पुत्री के गायब होने की सूचना दी थी। वही गांव के ही एक फौजी के यहां बिहार राज्य के रामपुर निवासी सचिन पर घटना को अंजाम देने की आशंका व्यक्त की। पुलिस ने आरोपित सचिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने घटना को कबूल किया। पुलिस ने फिर सचिन की निशानदेही पर पीड़ित के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.