आगरा, जनवरी 16 -- अप्राकृतिक कृत्य, मारपीट, धमकी एवं पॉक्सो ऐक्ट के मामले में गवाही में न आना दरोगा को भारी पड़ गया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो ऐक्ट सोनिका चौधरी ने उपनिरीक्षक अनुज कुमार का वेतन रोकने के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कानपुर नगर को आदेश दिए हैं। थाना ताजगंज का अप्राकृतिक कृत्य, मारपीट, धमकी आदि आरोप के राज्य बनाम प्रदीप का मामला अदालत में लंबित है। इसके विवेचक अनुज कुमार वर्तमान तैनाती स्थल कानपुर नगर के अलावा सभी गवाहों की गवाही दर्ज हो चुकी है। विवेचक के गवाही के लिए कोर्ट में नहीं आने के कारण मुकदमे के निस्तारण में अनावश्यक रूप से विलंब हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...