मेरठ, दिसम्बर 23 -- परतापुर क्षेत्र में हुई दुर्घटना के मामले में कार्रवाई को लेकर पहुंचे भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष से दरोगा ने अभद्रता कर दी। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा करते हुए दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने सीओ ब्रह्मपुरी से रिपोर्ट मांगी है। भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष आदेश राज ने बताया परतापुर क्षेत्र निवासी ई-रिक्शा चालक वीरेंद्र ने राज नामक युवक को टक्कर मार दी थी। राज की रीढ़ की हड्डी टूट गई। राज की मां कश्मीरी के साथ थाने जाकर आरोपी रिक्शा चालक के खिलाफ तहरीर दी गई थी लेकिन, कार्यवाही नहीं हुई। इस मामले में पूछताछ करने के लिए आदेश राज घटना की जांच कर रहे दरोगा से मिलने पहुंचे। आरोप है कि दरोगा ने गाली गलौज करते हुए आदेश को चौकी से बाहर निकाल दिया। एसपी सिटी से शिकायत की तो उन्होंने दरोगा को फ...