संवाददाता, फरवरी 8 -- उत्तर प्रदेश के बस्ती से लापता दरोगा अजय कुमार गौड़ का शव अयोध्या में सरयू नदी से मिला है। उनके साथ आखिर हुआ क्या? अभी तक उनके कुआनो नदी में छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन अब उनकी मौत को लेकर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। पुलिस के सामने इसका जल्द से जल्द खुलासा करने की चुनौती है। परसरामपुर थाने के थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय के अवकाश पर जाने के बाद थाने के एसएसआई अजय कुमार गौड़ को थाने का प्रभार सौंपा गया था। गुरुवार को ही थाने से निकलने के बाद से उनका कुछ पता नहीं चल सका। निजी मोबाइल फोन और थाने का सीयूजी नंबर, दोनों ही बंद मिले थे। एसपी यशवीर सिंह के निर्देश पर लापता दरोगा की तलाश के लिए एसओ परसरामपुर, एसओजी, स्वॉट समेत पांच टीमें लगी थीं। लेकिन किसी को इस बात की भनक तक नहीं लग सकी कि दरोगा कुआनो नदी में नहीं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.