गाज़ियाबाद, फरवरी 2 -- ट्रांस हिंडन। ट्रांस हिंडन जोन में कानून व्यवस्था में सुधार लाने के लिए 22 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया। इनमें कुछ को नई जिम्मेदारी दी गई है तो कुछ को एक से दूसरे स्थान पर भेजा गया है। स्थानांतरित किए गए दरोगाओं में नौ को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी को चौकी प्रभारी बनाया गया है। जबकि 10 दरोगाओं को एक चौकी से दूसरी चौकी पर स्थानांतरित किया गया है और तीन को चौकी से हटाकर थानों से संबद्ध किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...