प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 14 -- ढकवा/दयालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जमीन के विवाद में रास्ता बाधित करने पर जांच के दौरान दरोगा, सिपाही पर जानलेवा हमले में एक महिला सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। देर रात पुलिस बल ने छापामारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रामपुर बवलिया गांव निवासी बेचन गौतम की पत्नी कमलादेवी ने थाने में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी कमलेश ने उसका रास्ता बाधित कर दिया है। एसआई अजय अंचल, सिपाही राकेश सरोज के साथ शनिवार शाम मौके पर पहुंचे थे। पूछताछ के दौरान कमलेश और उसके परिवार के लोग एसआई, सिपाही से भिड़ गए थे। मारने पीटने के साथ ही उनकी वर्दी फाड़ दी थी। बाइक का टायर भी काट दिया था। थाने से पुलिस बल के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले थे। देररात एसआई अजय अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.