नोएडा, जुलाई 11 -- ग्रेटर नोएडा। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहीद गुर्जर दरियाव सिंह नागर की स्मृति में पुस्तकालय बनाने की मांग की। इस संबंध में जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन एडीएम प्रशासन मंगलेश दुबे को सौंपा। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि 1857 की क्रांति के अगुवा रहे महान क्रांतिकारी शहीद दरियाव सिंह नागर दनकौर के जुनेदपुर गांव के थे। उन्हें अंग्रेजी हुकूमत ने बुलंदशहर के काले आम पर फांसी दी थी। उनकी वीर गाथा से आज का युवा अपरिचित हैं। उनकी स्मृति में पुस्तकालय बनाया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.