मुजफ्फर नगर, फरवरी 23 -- दरियाबाद के जंगल में नील गाय को गोली मारकर शिकार करने की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों पर शिकारियों ने गोली चली दी, जिनमें एक शिकारी कार लेकर भाग निकला जबकि तीन खेतों में भाग गए। वन विभाग की टीम ने पीछा किया तो घिरता देख आरोपी कार छोड़कर भाग गया। शुकतीर्थ वन क्षेत्राधिकारी रविकांत चौधरी ने बताया कि सोमवार की रात्रि में वन रक्षक नंदकिशोर की टीम गस्त पर थी कि दरियाबाद के जंगल में गोली चलने की आवाज सुनाई दी, मौके पर पहुंचे तो शिकारी नीलगाय का शिकार कर उसके अंगो को काटकर कार में डाल रहे है। शिकारियों ने वन कर्मियों को देखते ही गोली चला दी, और तीन शिकारी खेतों घुस गए, जबकि चौथा शिकारी कार लेकर भाग निकला। सूचना पर डिप्टी रेंजर दीपक कुमार व अमित कुमार पहुंचे और कार का पीछा किया तो शिकारी घिरता देख भोकरहेडी मार्ग पर कार को ...