छपरा, फरवरी 9 -- दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों से एक किशोरी व एक युवती को भगा लिया गया। पहली घटना बेला मानूपर की है। किशोरी शौच करने खेत में गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस क्रम में परिजनों को पता चला कि दिघवारा थाना क्षेत्र के छतर छपरा का एक युवक किशोरी को भगा कर कही लेकर चला गया है। वहीं दूसरी घटना टरवां मगरपाल की है जहां से एक युवती घर से अचानक गायब हो गई। परिजनों ने बताया कि उसे मकेर थाना क्षेत्र के बाघा कोल का युवक उसके घर आता जाता है। उसी ने युवती को भगाया है। दोनों के परिजनों ने थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन कर रही है। भूमि विवाद में मारपीट, दो घायल तरैया। थाना क्षेत्र के पचड़ौर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.