छपरा, दिसम्बर 15 -- दरियापुर। स्थानीय पुलिस ने अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर 70 लीटर देसी शराब बरामद की है। दो धंधेबाजों को भी मौके से गिरफ्तार किया है। एक धंधेबाज भागने में सफल हो गया। पुलिस ने एक बाइक भी जब्त की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने कोयला मुर्गा फॉर्म के पास गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की जहां से दस लीटर देसी शराब के साथ रौशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वह कोयला गांव का ही रहने वाला है। वहीं पुलिस ने दरियापुर बाजार पर छापेमारी कर बाइक से शराब ले जा रहे एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज शिवम कुमार सोनपुर थाना क्षेत्र के रहीमपुर का रहने वाला है। उसका साथी भागने में सफल हो गया। पुलिस ने उसकी पहचान सोनपुर अली सैदपुर के गोबिंद कुमार के रूप में की है। पुलिस ने बाइक पर लदी 60 लीटर देसी शराब बरामद की। शराब बरामदगी में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.