भागलपुर, दिसम्बर 8 -- सजौर थाना क्षेत्र के दरियापुर में रविवार को एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है। मृतका की पहचान पुष्पम कुमारी (24), पति मनीष यादव, दरियापुर के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि मामले को लेकर अब तक कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि उसके पति ने भी दो साल पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक साल पहले देवर के साथ शादी कर लिए जाने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि विवाहिता का मायके जाने की बात को लेकर पति से कहासुनी हुई थी। घरवाले दोपहर में खेत चले गए तो वह घर में फांसी लगा ली। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...