छपरा, दिसम्बर 6 -- दरियापुर।स्थानीय विधायक करिश्मा राय के आवास पर शनिवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबडेकर की पुण्यतिथि परिणिर्वाण दिवस के रूप में मनाई गई।विधायक सहित अन्य लोगों ने बाबा साहेब के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर विधायक डॉ करिश्मा राय ने कहा कि बाबा साहेब ने जो गरीबी,दलितों व पिछड़ों के लिए कार्य किया है।वह सदैव याद रहेगा।उन्होंने समाज के हर वर्ग के लोगों का भी ख्याल रखा लेकिन आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों की तरक्की के लिए हमेशा प्रयासरत रहे।आज आम आदमी से लेकर राजनेताओं को भी उनके त्याग और कर्म से प्रेरणा लेनी चाहिए।पूर्व जिला पार्षद राजनाथ राय,जयराम राय,कुमार अशोक,अवधेश राय,हेमा यादव,पप्पू कुमार आदि ने भाग लिया। तुजारपुर में नल-जल योजना का विधायक ने किया शिलान्यास # करीब 60 लाख की लागत से तीन वार्डों ...